मंत्री के बंगले में कचरा फेंक कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज

मंत्री के बंगले में कचरा फेंक कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज

मंत्री के बंगले में कचरा फेंक कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 18, 2018 2:48 pm IST

बिलासपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मंगलवार को मंत्री बंगला में कचरा फेंककर हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसाई। कांग्रेस भवन में घुसकर किए गए पुलिस के इस लाठीचार्ज से कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा  है कि मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने किसी बयान में कांग्रेस को कचरा कहा था। इसके विरोध में आज कांग्रेसियों ने मंत्री बंगले का घेराव करते हुए हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले में कचरा फेंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता के पास मिले 13 कारतूस, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे

इसके बाद ये कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचकर पुलिस के सामने गिरफ्तारी देने की बात पर तैयार हो गए। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने कांग्रेस भवन पहुंची तो ये सभी धरना पर बैठ गए। ऐसे में पुलिस ने कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर लाठियां भांजी।

पुलिस के इस लाठीचार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए, घायलों पर भी पुलिस की लाठी बरसती रही। इस लाठीचार्ज में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर और अन्य कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में