राहुल के रोड शो में मचा हड़कंप, गुब्बारों में लगी आग, टूट गया मंच.. देखें वीडियो

राहुल के रोड शो में मचा हड़कंप, गुब्बारों में लगी आग, टूट गया मंच.. देखें वीडियो

राहुल के रोड शो में मचा हड़कंप, गुब्बारों में लगी आग, टूट गया मंच.. देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 7, 2018 5:21 am IST

जबलपुर। जबलपुर में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आपको दो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसमें राहुल गांधी तक आग की लपटें पहुंच गयीं और दूसरी तरफ स्वागत के लिए बना मंच टूट गया।  राहुल का रोड शो जब ग्वारीघाट से आगे बढ़ता हुआ शास्त्री ब्रिज के नज़दीक पहुंचा तभी यहां लगे एक स्वागत मंच के सामने कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी की आरती उतारने लगे।

देखें वीडियो-

पढ़ें- सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की गुंडागर्दी,परिचय पत्र मांगने पर टोल नाके के कर्मचारी को जमकर पीटा

कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्वागत के लिए गुब्बारे पकड़े हुए थे। कार्यकर्ता जब राहुल की आरती उतारने की कोशिश कर रहे थे तो आरती की आग गुब्बारों तक पहुंच गई। आग लगते ही गुब्बारों में ज़ोर से विस्फोट हुआ और मौके पर आग का गुबार उठ गया। आग की लपटें राहुल गांधी और उनके बगल में खड़े कमलनाथ तक भी पहुंच गयीं।

पढ़ें- चुनाव आचार संहिता से पहले दनादन प्रमोशन और तबादले, 113 ASI बने SI, देखिए सूची

हादसा होते ही रोड शो के सामने भगदड़ मच गई। आग की लपटें स्वागत मंच तक भी पहुंच गई और स्वागत मंच टूट गया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला और राहुल के रथ के पास से कार्यकर्ताओं और लोगों को खदेड़ दिया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इसे राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में