दिल्ली से लौटकर बोले रूचिर गर्ग- राजनीति के लिए कांग्रेस को चुनना मेरे लिए सौभाग्य, देखिए वीडियो

दिल्ली से लौटकर बोले रूचिर गर्ग- राजनीति के लिए कांग्रेस को चुनना मेरे लिए सौभाग्य, देखिए वीडियो

दिल्ली से लौटकर बोले रूचिर गर्ग- राजनीति के लिए कांग्रेस को चुनना मेरे लिए सौभाग्य, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 14, 2018 12:29 pm IST

रायपुर वरिष्ठ पत्रकार और कांग्रेस नेता रुचिर गर्ग ने कहा है कि 33 साल तक पत्रकारिता के बाद राजनीति ज्वाईन करना कठिन काम था। बदलते परिवेश में पत्रकारिता की परिभाषा बदल गई है। अब पत्रकारिता में सीधा हस्तक्षेप होने लगा है

दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुचिर गर्ग ने कहा कि राजनीति के लिए कांग्रेस को चुनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कांग्रेस देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैआज लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बना हुआ है

यह भी पढ़ें : यौन शोषण का आरोप झेल रहे एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सारे आरोप बेबुनियाद

इससे पहले दिल्ली से लौटने पर रविवार दोपहर रुचिर गर्ग का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माना विमानतल पहुंचे थे। विमानतल से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचने तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में