प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चे से मिले राहुल गांधी, दिया आश्वासन, देखिए वीडियो

प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चे से मिले राहुल गांधी, दिया आश्वासन, देखिए वीडियो

प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चे से मिले राहुल गांधी, दिया आश्वासन, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 22, 2018 3:04 pm IST

रायपुर। अपने रायपुर प्रवास के दौरान भी कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल तोड़कर एक बच्चे से मुलाकात की। इस दौरान बच्चे ने उन्हें अपनी ख्वाहिश बताई तो उन्होंने उसकी ख्वाहिश पूरी करने की बात कही।

दरअसल एनजीओ की मीटिंग में जाने से पहले राहुल गांधी होटल के गेट पर एक बच्चे को देखकर रुके। उन्होंने शिरीष पाठक नामक इस बच्चे से बात की। बातचीत के दौरान बच्चे ने राजकुमार कॉलेज में पढ़ने की इच्छा जाहिर की। इस पर राहुल गांधी ने उस बच्चे को उसकी ख्वाहिश पूरी करने का आश्वासन दिया। राहुल ने बच्चे के पिता बृजेश पाठक से भी बात की।

देखिए वीडियो

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में