जशपुर। विधानसभा चुनाव में लोगों को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए जशपुर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बाइक चलाकर लोगों से अपील की। एक जशपुर एक प्रण, कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला और एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बाइक पर सवार हो कर मतदाता जागरुकता के लिए बाइक रैली निकाली।
देखें वीडियो-
पढ़ें- बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, सुनिए नेताजी ने आखिर क्या कहा
इस रैली को शहीद बनमाली की पत्नी तेजेस्वरी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों के आहुति देने में जरा भी देर नहीं करते, हम नागरिकों का कर्तव्य है कि देश में सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरुक होकर मतदान कर अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए।
पढ़ें- फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
जशपुर में स्वीप प्लान के अंतर्गत आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरुकता अभियान काफी जोरशोर से चल रहा है। आज राज्य की सरहद शंख नदी से ईब तक विशाल बाकइ रैली निकाली गई। शंख नदी से लोदाम के पास स्वयं जब कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने रैली में शामिल लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाया और बाइक चला कर रैली की शुरुआत की। उनके साथ जिले के पुलिस अक्षीक्षक प्रशांत ठाकुर सीईओ कुलदीप शर्मा सहित 50 से अधिक लोग रैली के साथ रणजीता स्टेडियम पहुंचे। यहां दूसरे दल को शपथ दिलाई गई यह कारवां दुलदुला तपकरा होते हुए ओडिशा बॉर्डर लवाकेर इब नदी के पास समाप्त होगी, रैली में युवा जगह-जगह शामिल होंगे और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24