watch video :गैंगस्टर विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमने का वीडियो वायरल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने पूछे 10 सवाल

watch video :गैंगस्टर विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमने का वीडियो वायरल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने पूछे 10 सवाल

watch video :गैंगस्टर विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमने का वीडियो वायरल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने पूछे 10 सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 10, 2020 10:17 am IST

भोपाल। गैंगस्टर विकास दुबे के उज्जैन आने को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कई सवाल पूछे हैं। ​पूर्व सीएम ने लिखा कि ‘भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं, यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूँ । महाकाल की नज़रों से कोई भी पापी नहीं बचेगा। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम उमा भारती ने भी एनकाउंटर पर उठाए सवाल, बोलीं- तीन बातें अब भी रहस्य के परदे में है..

पूर्व सीएम ने लिखा —
• जिस दुर्दांत अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वो इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुँच गया ?
• वो उज्जैन कितने दिन रहा, किसके संरक्षण में रहा ?
• उसके साथ कितने साथी थे, वो कहाँ है ?
• महाकाल मंदिर में वो कैसे बेख़ौफ़ टहलता रहा, उसकी मंदिर की तस्वीरें किसने वायरल की ?

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज को बताया कमजोर, सिंधिया पर बोले- मलाईदार…

• सावन का माह चल रहा है, महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर है। ऐसे में इतना दुर्दांत अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को कैसे भेद कर मंदिर में आसानी से प्रवेश पा गया ? यह तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है ?
• इतना दुर्दांत अपराधी ख़ुद अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया ?
• इतने बड़े अपराधी की जानकारी लगने के बाद इसे पकड़ने आयी पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं ?
• सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला ?
• आख़िर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था, जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ ?

ये भी पढ़ें: आतंकियों के लिए कांग्रेस कभी कोई ट्वीट नहीं करती, सपा से था विकास द…

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये, क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मसार किया है, सरकार इन सवालों का जवाब दे ।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com