शादी गार्डन, मैरिज पैलेस में विवाह कार्यक्रम की अनुमति, 5 दिन खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट.. देखिए नई गाइडलाइन

Ads

शादी गार्डन, मैरिज पैलेस में विवाह कार्यक्रम की अनुमति, 5 दिन खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट.. देखिए नई गाइडलाइन

  •  
  • Publish Date - June 24, 2020 / 03:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच शहर में होटल, मैरिज पैलेस के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। अब से होटल, शादी गार्डन में विवाह कार्यक्रम हो सकेंगे। होटल, रेस्तरां 5 दिन रात बजे तक खुलेंगे।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल करेंगे सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का ई-लोकार्पण,..

अब नए निर्देश के मुताबिक होटल, मैरिज पैलेस में विवाह कार्यक्रम संपन्न किए जा सकेंगे। सप्ताह में पांच दिन होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे। इसके साथ ही अब शनिवार, रविवार को होम डिलीवरी भी शुरू की जाएंगी।

पढ़ें- 27 जून तक विधानसभा सचिवालय बंद, विधायक, प्रमुख सचिव सहित कई अधिकारी…

भोपाल में 24 जून से 8 जुलाई के मध्य वितरण केन्द्र स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां विद्युत बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मॉल्स खोलने की मांग, चैंबर और CAIT ने पत्र लिखकर सीएम बघेल से की अपील

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हजार के पार हो गई है। प्रदेश में अब तक 12 हजार 313 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 9 हजार 352 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद मध्यप्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 379 है। कोरोना से प्रदेश में 526 मरीजों की मौत भी हुई है।