इस स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रही लडकियां !

इस स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रही लडकियां !

इस स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रही लडकियां !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 8, 2017 10:44 am IST

 

डिंडौरी। आदिवासी जिला डिंडौरी में एक स्कूल में उस समय हडकंप मच गया जब मिडिल स्कूल में पढने वाली 7वीं और 8वीं कक्षा की छात्राएं अजीबों गरीब हरकत करते हुए बेहोश होने लगी छात्राओं की इन हरकतों को देख जहां अन्य स्कूली बच्चे सकते में आ गए वहीं स्कूल के शिक्षकों ने छात्राओं को बिना देर किये हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है। वहीं परिजनों ने भूतप्रेत का साया समझ कर गांव के पंडों से झाड़ फूंक करवाया।

क्या है इस स्कूल में, लड़कियां क्यों हो जाती हैं बेहोश ?

पूरा मामला डिंडौरी विकास खंड के जोगी टिकरिया मिडिल स्कूल का है जहां पिछले 2 दिनों से तीन छात्राएं अजीबों गरीब हरकत करते हएु अपने दातों को बंद कर आवाजें निकालती थी, साथ में पढने वाली छात्राओं ने बताया की पहले वे अजीब सी हरकतें करती फिर बेहोश हो जाती है।

behonsh chatr

वहीं पीडित छात्राओं में से एक की मां की माने तो उन्होंने अपनी बेटी की इन रहस्यमयी हरकतों के गांव के पंडा से बेटी की झाड़-फूंक करवाई थी पर आराम नहीं लगा जिसके बाद आज उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया ले जाया गया। छात्राओं की इन हरकतों से स्कूल की शिक्षिकाएं भी डरी हुई है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में