बिजनौर में पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या : पुलिस

बिजनौर में पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या : पुलिस

बिजनौर में पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या : पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 17, 2021 3:49 pm IST

बिजनौर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 जनवरी को एक व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपने अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने ही मृतक के भतीजे और उसके साथियों से अपने पति की हत्या कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के भतीजे और पत्नी सहित घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फजलपुर मच्छमार गांव निवासी वीर सिंह 13 जनवरी को घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव हरपुर बंबे के पास वीर सिंह का शव मिला था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की गहन जांच कर 16 जनवरी को राजोरी तिराहे से मृतक के भतीजे सोमपाल और उसके दोस्त लवकुश तथा अनस को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

उन्होंने कहा कि सोमपाल ने पूछताछ में हत्या का अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके अपनी चाची सुशीला के साथ अवैध संबंध थे।

पुलिस ने कहा कि सोमपाल ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा वीर सिंह ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था जिसके बाद से वह सुशीला पर सख्ती कर रहा था।

अधिकारियों ने पूछताछ के आधार पर दावा किया कि सोमपाल और सुशीला ने इसके बाद वीर सिंह की हत्या की साजिश रची और इसमें लवकुश तथा अनस को भी शामिल कर लिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा, बाइक और पांच मोबाइल जब्त किए हैं।

पुलिस ने सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं. नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में