विधानसभा भवन के पास महिला ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बचाया

विधानसभा भवन के पास महिला ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बचाया

विधानसभा भवन के पास महिला ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बचाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 13, 2020 9:59 am IST

लखनऊ: राजधानी में विधानसभा के नजदीक कैपिटल सिनेमा तिराहे पर मंगलवार दोपहर एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: भाजपा ने शुरू किया #MainBhiShivraj कैंपेन, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया 24 घंटे के भीतर डीपी बदलने का निवेदन

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ”मंगलवार दोपहर को महाराजगंज जिले की रहने वाली 35 वर्ष की महिला हजरतगंज के कैपिटल तिराहे के पास ऑटो से उतरी और उसने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया । वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Read More: केशकाल गैंगरेप: पीड़ित परिवार से मिले MLA संतराम नेताम, कहा- होगी कड़ी कार्रवाई, सांसद मंडावी के बयान पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि महिला कितने प्रतिशत जली है। घटना का कारण पूछे जाने पर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आयी है । उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है ।

Read More: कृषि कानून का विरोध: छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने सांसद सुनील सोनी का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी दी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"