जबलपुर की महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉज़िटिव, परिजनों को भी किया गया होम क्वारेंटाईन

जबलपुर की महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉज़िटिव, परिजनों को भी किया गया होम क्वारेंटाईन

जबलपुर की महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉज़िटिव, परिजनों को भी किया गया होम क्वारेंटाईन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 7, 2020 9:06 am IST

जबलपुर। भोपाल में पदस्थ जबलपुर की महिला डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव पायी गई है। जिसके बाद महिला डॉक्टर को भोपाल में क्वारेंटाईन किया गया है। वहीं अब उनके जबलपुर निवासी परिजनों के सैम्पल लिए जा रहे हैं। महिला डॉक्टर के परिजनों को भी होम क्वारेंटाईन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल अधिकारियों से …

जानकारी के अनुसार 16 मार्च को महिला डॉक्टर जबलपुर आईं थीं, कलेक्टर भरत यादव ने इस खबर की पुष्टी कर दी है। इससे जाहिर हो गया है ​कि डॉक्टर भी अब कोरोना वायरस से सुरक्षित नहीं है, और न ही उनका परिवार सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने फोन पर की पुलिसकर्मियों से चर्चा, जनता की…

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में आज फिर से नए 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही यहां इनकी संख्या बढ़कर 74 हो गई है। खास बात यह है कि पॉजिटिव मरीजों में 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग हैं वहीं 5 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं।

ये भी पढ़ें: AIIMS निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का दावा, देश के कुछ इलाकों में थर्ड …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com