सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, चालक घायल

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, चालक घायल

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, चालक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 20, 2021 5:38 pm IST

आगरा, (उत्तर प्रदेश) 20 मई (भाषा) आगरा में अछनेरा थानाक्षेत्र के महुअर गांव में बुधवार-गुरुवार की रात्रि करीब ढाई बजे पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसमें सवार एकयुवती की मौत हो गयी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अछनेरा थाने के निरीक्षक इंसपेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसने मृतक युवती का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घायल चालक को उपचार के डॉ.सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार कार में चालक, एक युवक एक युवती बैठे थे।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में