महिला ने पंचायत के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार की शिकायत दर्ज करायी

Ads

महिला ने पंचायत के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार की शिकायत दर्ज करायी

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 05:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

पुणे (महाराष्ट्र) , चार दिसंबर (भाषा) पुणे के कंजरभाट समुदाय की एक महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी ‘पंचायत’ संपत्ति विवाद में शामिल होने से इनकार करने पर उसे और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर रही है।

सासवाड थाने में भादंसं और जन सामाजिक बहिष्कार रोकथाम (रोकथाम,निषिद्ध एवं निवारण) अधिनियम की सबंधित धाराओं के तहत पंचायत के छह -सात सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है।

थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ महिला के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां और एक अन्य महिला के बीच संपत्ति विवाद शुरू हो गया। दूसरी महिला के साथ शिकायतकर्ता के के पिता संबंध थे। यह विवाद पंचायत में पहुंचा लेकिन शिकायतकर्ता एवं उसके रिश्तेदारों ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शिकायतकर्ता और उसके परिवार का एक साल के लिए बहिष्कार करने का निर्णय तीन नवंबर को लिया गया। यह भी फैसला किया गया कि परिवार को समुदाय में वापस लिये जाने के लिए एक लाख रूपये, पांच बकरे और शराब की पांच बोतलें देनी होगी। ’’

अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज की गयी है वे फरार चल रहे हैं।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा