महिला सिपाही से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

महिला सिपाही से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 06:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

ललितपुर (उत्तर प्रदेश), 18 मार्च (भाषा) ललितपुर शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला हमीरपुर जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वह परास्नातक की परीक्षा देने के लिये छुट्टी में अपने घर आई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता मंगलवार को महाविद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे लाठी से पीटा।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मुख्य आरोपी मोगली यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला कांस्टेबल का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

मनीषा

मनीषा

ताजा खबर