कोविड केन्द्र से संक्रमित महिला के गहने चोरी

कोविड केन्द्र से संक्रमित महिला के गहने चोरी

कोविड केन्द्र से संक्रमित महिला के गहने चोरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 18, 2020 5:28 am IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 18 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अस्पताल से कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के गहने चोरी हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि वायरस से संक्रमित महिला की मौत हो गई है। उसे जब यहां भर्ती कराया गया तब उसने ये गहने पहन रखे थे, लेकिन परिवार को जब शव सौंपा गया तो गहने गायब थे।

सरसावा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएस मर्टोलिया ने बताया कि मृतका के पति ने बृहस्पतिवार को अस्पताल अधिकारियों से गहने चोरी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच के लिए मामला पुलिस को सौंपा गया।

मर्टोलिया ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार महिला को शामली जिले से 15 सितम्बर को सरसावा में कोविड केन्द्र में भर्ती कराया गया था। एक दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी।

शिकायत के अनुसार शव को जब परिवार को सौंपा गया, तब उसके गहने गायब थे।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में