मेरठ में महिला की सिरकटी लाश बरामद

मेरठ में महिला की सिरकटी लाश बरामद

मेरठ में महिला की सिरकटी लाश बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 26, 2020 5:40 pm IST

मेरठ, 26 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के अति संवेदनशील थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के फतेहउल्लपुर में कब्रिस्तान के पीछे बोरे में 35 वर्षीय महिला की सिरकटी लाश बरामद हुई है । शव के अनगितन टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए महिला की गर्दन काटकर हत्यारोपित अपने साथ ले गए।

लिसाड़ीगेट थाने के फतेहउल्लपुर में आज सुबह इलाके के लोंगो ने श्मशान के अंदर बोरा पड़ा देखा। बोरे के अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला, जिसके अंदर से महिला का टुकड़ों में शव मिला।

एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि महिला के टुकड़ों में मिले शव की पहचान कराने के लिए टीम लगा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या महिला की रंजिशन हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं. नीरज

नीरज


लेखक के बारे में