गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, चार घायल

गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, चार घायल

गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, चार घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 16, 2020 10:10 am IST

गाजीपुर(उप्र) 16 अक्टूबर (भाषा) गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं के समूह को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गयी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मंझरिया गांव की महिलाएं शुक्रवार प्रातः गंगा स्नान के लिए समूह में निकल कर सड़क पर आकर सवारी का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान तेज रफतार से आते एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में ज्योति देवी (58) मीरा देवी (35) तथा किरण (16) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

घटना के बाद लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आवागमन बंद कर दिया। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक को ट्रक सहित गिरफ्त में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है ।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में