युवती ने पूर्व पति पर लगाया रेप का आरोप, पहुंचा दिया जेल.. ये था माजरा… जानिए

युवती ने पूर्व पति पर लगाया रेप का आरोप, पहुंचा दिया जेल.. ये था माजरा... जानिए

युवती ने पूर्व पति पर लगाया रेप का आरोप, पहुंचा दिया जेल.. ये था माजरा… जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 14, 2019 7:10 am IST

रायपुर। आपने अब तक ऐसा कोई मामला न देखा होगा और न सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला दिखाने जा रहे है जिसमें पहली बार एक तलाकशुदा महिला ने अपने पूर्व पति को सबक सिखाने के लिए ऐसा कर दिया जिसकी कल्पना कोई कभी नहीं कर सकता। रायपुर के गोलबाजार इलाके में रहने वाले आरोपी रोहित ड्रोलिया की शादी 2 साल पहले राजेन्द्र नगर की युवती के साथ हुई थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NbmtW89wfXE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

लेकिन वैवाहिक जीवन में अनबन होने के कारण 6 महीने पहले तलाक हो गया था। 4 दिन पहले युवती ने पूर्व पति को मिलने के बहाने घर बुलाया और उसके जाने के बाद राजेन्द्रनगर थाने में जाकर युवती ने रेप की शिकायत दर्ज करा दी।

पढ़ें- चार युवकों की करतूत, चलती बाइक में पी शराब, फिर अवैध हथियार से की जमकर फायरिंग.. वीडियो वायरल

जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में बिना जांच के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पति के परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस तरह की शिकायतों को बिना पड़ताल के पुलिस कार्रवाई करेगी तो कई लोग इसी तरह बेगुनाहों को फंसाने का हथियार बनाना शुरू कर देंगे।


लेखक के बारे में