रेलवे के 11 टिकिट निरीक्षकों का कारनामा, नहीं जमा की यात्रियों से वसूली गई जुर्माना की राशि, नोटिस जारी

रेलवे के 11 टिकिट निरीक्षकों का कारनामा, नहीं जमा की यात्रियों से वसूली गई जुर्माना की राशि, नोटिस जारी

रेलवे के 11 टिकिट निरीक्षकों का कारनामा, नहीं जमा की यात्रियों से वसूली गई जुर्माना की राशि, नोटिस जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 12, 2020 12:26 pm IST

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में यात्रियों से टिकट और जुर्माने के नाम पर वसूली गई राशि रेलवे के खाते में जमा न करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने ऐसा न करने वाले टिकिट निरीक्षकों को नोटिस जारी कर पैसे जमा करने के निर्देश दिए है, दरअसल ऐसा एक या दो नहीं बल्कि 11 टिकट चेकिंग स्टॉफ ने यह कारनामा किया है, कि ट्रेन में यात्रियों से टिकट और जुर्माने के तौर पर वसूली तो की गई, लेकिन उस राशि को रेलवे के खाते में जमा नहीं कराया गया।

ये भी पढ़ें:अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

इतना ही नहीं इन 11 टीटीई में पश्चिम मध्य रेल मंडल के एक हेड टीटीई है, जिन्होंने यात्रियों से तकरीबन 3 लाख रुपये जुर्माना वसूला और रेलवे में जमा नहीं किया, यह बात उस वक्त सामने आई, जब पश्चिम मध्य रेल मंडल के ऑडिट विभाग ने टीटीई को दी जाने वाली राशि की जांच की। कमर्शियल विभाग ने जांच के बाद हेड टीटीई मो.युसूफ की तीन वेतन वृद्घि रोक दी।

ये भी पढ़ें:#SpeakUpForWomenSafety कैंपेन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- म…

दरअसल जबलपुर रेल मंडल के लेखा विभाग को शिकायत मिली थी,कि मंडल के कुछ टिकिट निरीक्षक है जिन्होंने बिना टिकिट यात्रियों से टिकिट और जुर्माने का पैसा तो वसूल किया है,लेकिन उसे रेलवे के खाते में जमा नही किया है,जिसके बाद सभी टीटीई की रसीद जांच की, जिसमें ग्यारह ऐसे टिकट निरीक्षकों के नाम सामने आए, जिन पर 3 लाख 99 हजार 225 रुपये बकाया है,पश्चिम मध्य रेलवे के लेखा विभाग के मुताबिक टिकट निरीक्षक एसएस मिश्रा पर 2 लाख 58 हजार 990 रुपये रेलवे का बकाया है, जो जुर्माने के तौर पर यात्रियों से वसूला गया है, इसी तरह टिकिट निरीक्षक बुलंद यादव पर 82 हजार 730 रुपये, राजेन्द्र कुमार पर 33 हजार 175 रुपये, अनिल वानखेड़े पर 8 हजार 210 रुपये, कल्याण दास पर 4 हजार 795 रुपये,जबकि राजेन्द्र सोनी पर 4 हजार 220 रुपये, राहुल कुमार पर 2250 रुपये,ओम सिंह चौहान पर 2130 रुपये, विकास नंदनवार पर 1080 रुपये, कमल कुमार पर 980 और प्रदीप सिंह पर 665 रुपये बकाया है।

ये भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा: 18 से 23 अक्टूबर तक होगा ‘फूल रथ प्रचाल…

अब इस मामले के पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लेखा विभाग द्वारा कुछ टिकट निरीक्षकों पर डेबिट निकला है, उन्हें जल्द से जल्द यह राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए है, ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com