वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने बना डाला विशाल ब्लेज़र
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने बना डाला विशाल ब्लेज़र
रायपुर (छत्तीसगढ़)-इन दिनों वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की होड़ सी लगी है ऐसे में रायपुरियंस कैसे पीछे रह सकते है। लाखेनगर रायपुर के टेलर भरतलाल साहू और उनकी पत्नी खमेश्वरी ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाने एक विशाल ब्लेजर बनाया है.और इसे लोगो की नज़र में लाने के लिए इसे धमतरी रोड पर कमल बिहार के सामने 7 मंजीला बिल्डिंग के ऊपर टांग दिया है. जिसे राह गिर एक बार देख कर उसके बारे में जानने के लिए जरूर रुक रहे है। इसकी विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका उपरी हिस्सा यानी कालर 7 वें मंजील पर है और नीचे का हिस्सा यानी जेब पहली मंजील पर है। भारत लाल का कहना है की वे टेलरिंग का काम करते है तो उन्हें एक दिन ऐसा लगा की क्यों न अपने काम में भी कुछ हट के किया जाये। उनका कहना है कि वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद इस कपडे को गरीबों में बाँट देंगे जिससे ठण्ड में कुछ गरीबो को राहत मिल जाएगी ।
फ़ोटो साभार गोकुल सोनी

Facebook


