सरगुजा-बस्तर संभाग में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी

सरगुजा-बस्तर संभाग में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी

सरगुजा-बस्तर संभाग में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 11, 2018 8:17 am IST

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घण्टों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बस्तर संभाग समेत सभी जिलों में तेज बारिश एवं आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए दोनों जिलों के कलेक्टरों को लिखित पत्र भेजकर अलर्ट रहने के निर्देश दिये है। भारत सरकार मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर के लालपुर स्थित मौसम केन्द्र ने प्रदेश के सभी भागों में तेज हवाओं के संबंध में चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस का शक्ति कार्यक्रम लांच, बघेल-सिंहदेव ने कराया रजिस्ट्रेशन, सीधे दिल्ली से जुड़ेंगे

पत्र में कहा गया है कि मप्र के ऊपर बने दौणिका जो छत्तीसगढ़ से होते हुई तमिलनाडू की तरफ बढ़ रही है, उसके मद्देनजर ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक यूके पांडे के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर सरगुजा और बस्तर संभाग में होने की चेतावनी दी है। उसी के चलते सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में पुलिस, होमगार्ड समेत एसडीआरएफ को अलर्ट करते हुए स्थिति पर निगाह रखने तथा आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि आगामी 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री बस्तर प्रवास के दौरान बीजापुर के जांगला पहुंच रहे है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में