गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष खेमका के निधन पर योगी ने दुख जताया

Ads

गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष खेमका के निधन पर योगी ने दुख जताया

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 03:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

गोरखपुर/ लखनऊ, चार अप्रैल (भाषा) गोरखपुर के गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विश्व प्रसिद्ध मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के संपादक राधेश्याम खेमका का 86 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया, उनका वाराणसी में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खेमका के निधन पर रविवार को दुख प्रकट करते हुए कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति की सेवा में निरंतर रत ‘कल्याण’ के संपादक राधेश्याम खेमका ने जीवन के उच्च आदर्शों एवं शाश्वत मूल्यों में प्रगाढ़ आस्था रखते हुए सनातन धर्म की उल्लेखनीय सेवा की है।

योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे समाजसेवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज की भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा