बच्ची से बलात्कार की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार

बच्ची से बलात्कार की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार

बच्ची से बलात्कार की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 21, 2020 2:39 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 21 नवंबर (भाषा) फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने शनिवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया।

किशनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी सरोज ने बताया, ‘पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची शनिवार की दोपहर करीब एक बजे खेतों में अकेले शौच के लिए गयी थी, तभी बच्ची के पड़ोसी में रहने वाला युवक धर्मवीर कोरी (19) उसे पकड़ कर जबरन अरहर के खेत में घसीट ले गया और बलात्कार की कोशिश करने लगा।’

उन्होंने बताया, ‘बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर काम कर रही एक महिला दौड़ कर घटनास्थल पहुंची। महिला को आते देख आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।’

एसएचओ ने बताया, ‘बच्ची के परिजनों की शिकायत पर बलात्कार करने की कोशिश और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर धर्मवीर कोरी को शनिवार शाम गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया । बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में