डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 30, 2020 6:59 am IST

अमेठी, 30 अक्टूबर ( भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली बाजार में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि करौंदी गांव निवासी महेश पाल (22) मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि मिसरौली बाजार में एक डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया जिसे पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्‍द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में