फेक आईडी से युवक कर रहा था भड़काऊ पोस्ट, रायपुर पुलिस ने किया बेनकाब, सीएम बघेल ने भी की प्रशंसा
फेक आईडी से युवक कर रहा था भड़काऊ पोस्ट, रायपुर पुलिस ने किया बेनकाब, सीएम बघेल ने भी की प्रशंसा
रायपुर। सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट कर सांप्रदायिक वैमनस्यता भड़काने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को सबक सिखाया है। पुलिस ने युवक को उसी के अकाउंट से उसे बेनकाब किया है।
पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने #MeAt20 चैलेंज को स्वीकारा, सोशल मीडिया में शेयर की युवा अवस्था की तस्वीरें
दरअसल रवि नाम का युवक ‘निशा जिंदल’ नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया में धार्मिक भावना भड़काने का काम कर रहा था। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया में कई पोस्ट किए हैं।
No fraud will be spared. Let us reveal all those element who wish to mislead.
Good job @RaipurPoliceCG https://t.co/LYqCes5Iel
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2020
पुलिस ने कार्रवाई कर ‘निशा जिंदल’ की आईडी को खंगाला और आरोपी तक जा पहुंची तो माजरा कुछ और ही निकला। रवि ने ‘निशा जिंदल’ के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर भड़काऊ पोस्ट करने का काम कर रहा था।
पढ़ें- 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट देने को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की.
पूछताछ में पता चला कि रवि 11 साल से इंजीनियरिंग की परीक्षा पास नहीं कर पा रहा था। ‘निशा जिंदल’ नाम की फेक आईडी में 10 हजार फॉलोअर्स को सच बताने पुलिस ने रवि से ही उसकी सच्चाई पोस्ट कराई है।
Social Media में ऐसे भड़काऊ पोस्ट करने वालों को उन्हीं के अकाउंट से बेनक़ाब करना चाहिये। ये सही तरीका है। @RaipurPoliceCG को बधाई। https://t.co/gpA2Outlu6
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) April 19, 2020
सोशल मीडिया में पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा जा रहा है। आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर ऐसी कार्रवाई को सही बताया है।
पढ़ें- प्रसव के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर आरो…
IBC24 के एक्जीक्यूटिव एडिटर अंशुमान शर्मा ने भी ट्वीट कर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को उन्हीं के अकाउंट से बेनकाब करने की पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया साथ ही रायपुर पुलिस को बधाई भी दी।

Facebook


