ठाणे में शादी के दो दिन बाद युवती के भाइयों ने व्यक्ति का अपहरण किया, मारपीट

ठाणे में शादी के दो दिन बाद युवती के भाइयों ने व्यक्ति का अपहरण किया, मारपीट

ठाणे में शादी के दो दिन बाद युवती के भाइयों ने व्यक्ति का अपहरण किया,  मारपीट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: October 23, 2020 2:23 pm IST

ठाणे, 23 अक्टूबर (भाषा) ठाणे में दो दिन पहले 19 वर्षीय लड़की से शादी करने वाले रिक्शा चालक का लड़की के भाइयों ने कथित तौर पर अपहरण कर मारपीट की। भिवंडी पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि शांति नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में