Young man commits suicide UP : आर्थिक संकट से परेशान युवक ने फांसी लगाई

Young man commits suicide UP : आर्थिक संकट से परेशान युवक ने फांसी लगाई

Young man commits suicide UP : आर्थिक संकट से परेशान युवक ने फांसी लगाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: June 12, 2021 5:54 am IST

financial crisis young man commits suicide UPबांदा (उप्र), 12 जून (भाषा) बांदा जिले के जसपुरा कस्बे में आर्थिक संकट से परेशान होकर एक युवक ने कथित रूप से पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम जसपुरा कस्बे में ज्योति मन्दिर के नजदीक युवक जय सिंह (30) का शव एक पीपल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रह रहा था।

एसएचओ ने उसके चचेरे भाई भूरेलाल के हवाले से बताया कि युवक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था, गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। संभवतः आर्थिक संकट से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.