लापता पत्नी की तलाश में हताश युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप

लापता पत्नी की तलाश में हताश युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप

लापता पत्नी की तलाश में हताश युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 25, 2019 5:54 am IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश एक युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर खुदकुशी करने का प्रयास किया जिसे बचा लिया गया। युवक अपनी लापता पत्नी की तलाश को लेकर परेशान था।

पढ़ें- रिटायर्ड विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, चाकू से किए गए कई वार.. देखें

युवक संजय का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से लापता है। पुलिस से उसने शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस केस दर्ज करने के बाद चुप बैठी है। उसकी पत्नी की कोई पतासाजी नहीं की जा रही है। युवक कई बार थाने के चक्कर कांटकर परेशान हो चुका है।

पढ़ें-CWC की अहम बैठक, सीएम बघेल पीसीसी अध्यक्ष पद से दे सकते हैं 

पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैया से परेशान होकर वो आज बिजली के खंभे पर काफी देर तक चढ़ा रहा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। लोगों की समझाइश के बावजूद युवक नीचे उतरने के बजाए फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था।

देखें वीडियो

सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पॉवर सप्लाई रोका और खंभे पर चढ़कर युवक को बल पूर्वक नीचे उतारा। युवक अपनी लापता पत्नी की एफआईआर लिए घूम रहा था। पुलिस पर उसने लापरवाही और जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।

 

CWC की बैठक, उधर बीजेपी संसदीय दल की बैठक.. देखें


लेखक के बारे में