विक्की डोनर युवराज बना राष्ट्रीय कृषि मेले की शान

Ads

विक्की डोनर युवराज बना राष्ट्रीय कृषि मेले की शान

  •  
  • Publish Date - January 25, 2018 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर में कल से स्टार्ट हुए राष्ट्रीय कृषि मेले में लोगों को  इंतजार है तो विक्की डोनर युवराज का  जिसकी मासिक कमाई  7 लाख और सालाना इनकम लगभग 90 लाख के आस पास है। तो आप भी मिलना चाहेंगे इस युवराज से ?आपको बता दें कि  देश भर में जहां भी मेला लगता है युवराज अपनी उपस्थिति दर्ज जरूर करवाता है। अब आप पूछेंगे ये युवराज आखिर है कौन तो हम आपको बता दें कि ये  मुर्रा  नस्ल का भैंसा है.

 

अब बताते हैं कि आखिर इसकी खासियत है क्या असल में ये भैंसों का विक्की डोनर है. जो 2 लाख से ज़्यादा भैंसों का पिता बन चुका है. इसके सीमन की जबरदस्त डिमांड है. उसकी एक युनिट सीमन से 500 डोज़ एआई बनाए जाते हैं.ऐसा भी कहा जाता है कि .इसके सीमेन को  लेकर कई किसानों ने अपनी आमदनी दोगुनी कर ली है. इसके सीमेन से तैयार भैंसे 18 से 20 लीटर दूध देती हैं. इसका बच्चा आमतौर पर 75 किलो वजनी पैदा होता है. जबकि सामान्य भैंसों का बच्चा 40 से 50 किलो का होता है. इसके बच्चों की कीमत 2 से ढाई लाख होती है. अब आप सोच रहे हैं कि आखिर इसकी कीमत क्यों इसकी ज़्यादा है. दरअसल, दूध के उत्पादन के साथ युवराज की बच्चियों का दूध बढ़िया क्वालिटी का होता है. ये लंबे समय तक दूध देती हैं. इनकी शारीरिक बनावट भी शानदार होती है.

आपको बता दें कि रायपुर मेले में पहुंचने के लिए युवराज  के लिए स्पेशल प्लेन की व्यवस्था की गई थी लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से युवराज सड़क के रास्ते स्पेशल गाड़ी से आया है। आज युवराज के दीदार के लिए  मेले में आए 25 हज़ार किसान रात तक रुकने को तैयार हैं तो वही समय से पहले कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मेले पहुंच गए। आपको बता दें कि .युवराज इस मेले की शान बनने जा रहा है. जिसके मुरीद पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं. 

इसके बारे में एक बात और जान लें कि इसका एक वीडियो इंटरनेट पर आता है तो उसे करोड़ो लोगों के द्वारा देखा जाता है. हिस्ट्री चैनल, डिस्कवरी समेत कई चैनल इस पर स्पेशल स्टोरी कर चुका है.इसकी लंबाई 9 फीट और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है. इसका वज़न करीब 1500 किलो है. 

क्या है युवराज की डाइट 

अब आपको बताते हैं युवराज की खुराक के बारे में. युवराज 20 किलो दूध पीता है.करीब 10-12 किलो फल खाता है. हरा चारा, दाने खिलाए जाते हैं. इसके अलावा इसे तीन बार नहलाया जाता है. 5 किलोमीटर सैर कराई जाती है. सरसों के तेल से मालिश की जाती है. युवराज पर हर महीने 25 हज़ार रुपये खर्च किए जाते हैं. इसे कई मेले में दुनिया के बेस्ट भैंसे का अवार्ड मिल चुका है.

 

 

 

 

वेब टीम  IBC24