Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

Ads

Raipur Ajaz Dhebar Threat News: '50 करोड़ दो...नहीं तो मार देंगे', छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 02:38 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 03:10 PM IST

Raipur Ajaz Dhebar Threat News: '50 करोड़ दो...नहीं तो मार देंगे', छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन? /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पूर्व मेयर एजाज ढेबर को जान से मारने की धमकी
  • 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई
  • विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

रायपुर। Raipur Ajaz Dhebar Threat News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां के पूर्व मेयर एजाज ढेबर (Former Mayor Ajaz Dhebar Threat) को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन कर अज्ञात बदमाशों ने बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है। फिलहाल एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया

Ajaz Dhebar Extortion Case मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang Threat) और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया। इतना ही नहीं आरोपी ने ढेबर से 50 करोड़ की डिमांड की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस घटना के बाद रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

तकनीकी जांच में जुटी साइबर टीम (Raipur Former Mayor Threat)

Raipur Ajaz Dhebar Threat News वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते रायपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर टीम विदेशी नंबर की तकनीकी जांच में जुट गई है, ये पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से और किसने की है। पुलिस उस विदेशी नंबर का लोकेशन पता लगाने में जुट गई है।

 

ये भी पढ़ें

एजाज ढेबर को किस तरह की धमकी मिली?

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी नंबर से फोन कर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई और 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

कॉल करने वाले ने खुद को किससे जुड़ा बताया?

कॉलर ने कथित तौर पर खुद को बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया है। इसकी वास्तविकता की जांच पुलिस कर रही है।

एजाज ढेबर ने मामले में क्या कार्रवाई की?

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच कैसे कर रही है?

रायपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर टीम विदेशी नंबर की तकनीकी जांच कर रही है और कॉल के स्रोत तथा आरोपी की पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

क्या धमकी देने वाले की पहचान हो गई है?

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।