India vs Bangladesh Semi Final Highlights: शेफाली के तूफानी शतक के बाद इन गेंदबाजों ने किया कमाल, टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री /image: Social Media
नई दिल्ली। India vs Bangladesh Semi Final Asian Games 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के शानदार नाबाद शतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया और साथ ही पदक भी पक्का कर लिया।
सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ही सिमट गई। भारत ने शेफाली (Shefali Verma Century) की 49 गेंद में नौ छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 195 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 37 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन बनाए।
India Women vs Bangladesh Women पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली (49 गेंद में नाबाद 100 रन) और उपकप्तान स्मृति मंधाना (19 गेंद में 37 रन) ने छह ओवर में 72 रन की तेज साझेदारी करके आक्रामक शुरुआत दिलाई। शेफाली वर्मा के शानदार नाबाद शतक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए। यह शेफाली का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मध्यक्रम में अहम योगदान देते हुए 33 गेंद में 40 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 25 रन देकर एक विकेट लिया।
India vs Bangladesh Semi Final Asian Games 2026 इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 15.4 ओवर में 81 रन पर समेट दिया। सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 23 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाए। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 25 रन देकर तीन जबकि श्री चरणी ने सात रन देकर दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने भी सात रन देकर तीन विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।