NSE IPO Allotment Status: आज NSE IPO का अलॉटमेंट! किसे मिलेंगे शेयर, किसका पैसा होगा वापस? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
NSE IPO Allotment Status: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के IPO को 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। निवेशक आज 22 सितंबर को अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर 23 सितंबर को आने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी।
(NSE IPO Allotment Status/ Image Credit: AI-generated)
- NSE IPO ₹22,569 करोड़ का इश्यू है।
- IPO को कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
- QIB हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ।
नई दिल्ली: NSE IPO Allotment Status: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। तीन दिन चली बिडिंग प्रक्रिया में NSE IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। शुरुआत में निवेशकों की दिलचस्पी थोड़ी धीमी रही लेकिन आखिरी दिन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की जबरदस्त मांग देखने को मिली। इसके साथ ही रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। NSE के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग 24 सितंबर को होने वाला है।
आज हो सकता है IPO अलॉटमेंट
बिडिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट स्टेटस (NSE IPO Allotment Status) पर है। NSE IPO का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 23 सितंबर को क्रेडिट किए जा सकते हैं। इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार में NSE की लिस्टिंग होगी। निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन रजिस्ट्रार, BSE या NSE की वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
MUFG Intime India की वेबसाइट पर ऐसे देखें स्टेटस
NSE IPO की रजिस्ट्रार MUFG Intime India है। निवेशक रजिस्ट्रार की IPO स्टेटस सुविधा (NSE IPO Allotment Status) पर जाकर NSE को इश्यू की लिस्ट में चुन सकते हैं। इसके बाद PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट से जुड़ी जानकारी में से उपलब्ध विकल्प का चयन करना होगा। जरूरी डिटेल दर्ज करने और सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर IPO अलॉटमेंट की जानकारी दिखाई देगी।
BSE और NSE पर भी कर सकते हैं चेक
अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट के जरिए भी देखा जा सकता है। इसके लिए IPO एप्लीकेशन स्टेटस पेज (NSE IPO Allotment Status) पर जाकर इश्यू टाइप में ‘Equity’ चुनना होगा और इश्यू की सूची में NSE का चयन करना होगा। इसके बाद PAN या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके स्टेटस देखा जा सकता है। वहीं NSE के IPO बिड वेरिफिकेशन मॉड्यूल में भी PAN या एप्लीकेशन नंबर के जरिए आवेदन की जानकारी चेक की जा सकती है। NSE के मुताबिक, इस मॉड्यूल में रजिस्ट्रार द्वारा उपलब्ध कराई गई अलॉटमेंट जानकारी भी दिखाई जाती है।
QIB की मजबूत मांग, लेकिन GMP में गिरावट
NSE IPO में QIB हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 6.55 गुना भरा। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना और कर्मचारी कोटा 2.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO का प्राइस बैंड 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। यह भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO और 2026 का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बताया गया है। लेकिन IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लगातार गिरावट देखी गई है। 5 सितंबर को GMP करीब 310 रुपये था, जो अब घटकर लगभग 67 रुपये रह गया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gas Cylinder Rate Today: 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! आपके शहर में आज क्या है नया रेट? फटाफट चेक करें यहां
- UP Rajya Sabha Election 2026: यूपी में 10 राज्यसभा और 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग? देखें पूरा शेड्यूल
- Preeti Manjhi FIR News: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी पर FIR, माता-पिता भी फंसे, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


