NSE Listing Price Today: शेयर बाजार में NSE की धांसू एंट्री! 10 साल बाद BSE पर लिस्टिंग, इस रेट पर खुलते ही निवेशकों की बंपर कमाई शुरू

NSE Listing Price Today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की 10 साल की प्रतीक्षा गुरुवार को खत्म हुई। कंपनी के शेयर ने BSE पर प्रीमियम के साथ कारोबार की शुरुआत की। लिस्टिंग के बाद निवेशकों को प्रति शेयर शुरुआती बढ़त मिली। NSE की इस एंट्री पर बाजार की नजर बनी हुई है।

NSE Listing Price Today: शेयर बाजार में NSE की धांसू एंट्री! 10 साल बाद BSE पर लिस्टिंग, इस रेट पर खुलते ही निवेशकों की बंपर कमाई शुरू

(NSE Listing Price Today/Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 24, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: September 24, 2026 12:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10 साल बाद NSE की लिस्टिंग।
  • ₹1,800 पर खुला NSE शेयर।
  • इश्यू प्राइस ₹1,785 था।

नई दिल्ली: NSE Listing Price Today: भारतीय शेयर बजार के लिए आज गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों (NSE Listing Price Today) में आखिरकार कारोबार शुरू हो गया। करीब 10 साल के लंबे इंतजार और कई नियामकीय प्रक्रियाओं के बाद NSE ने शेयर बाजार में एंट्री कर लिया। लिस्टिंग का लंब समय से इंतजार कर रहे निवेशकों की नजरें सुबह से ही इसके प्रदर्शन पर टिकी थी।

इश्यू प्राइस से ऊपर खुला शेयर

NSE के शेयर का इश्यू प्राइस 1,785 रुपये तय किया गया था। लिस्टिंग के दिन शेयर 1,800 रुपये पर खुला। इस तरह यह इश्यू प्राइस से 15 रुपये यानी करीब 0.84% ऊपर रहा। यानी IPO में शेयर (NSE Listing Price Today) पाने वाले निवेशकों को कारोबार शुरू होते ही प्रति शेयर शुरुआती बढ़त देखने को मिली। लेकिन आगे शेयर का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

10 साल की प्रक्रिया के बाद मिली मंजूरी

NSE की लिस्टिंग की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। नियामकीय मंजूरियों और अन्य प्रक्रियाओं के कारण इसमें कई वर्षों तक देरी हुई। गुरुवार को यह इंतजार खत्म हुआ और NSE के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। देश के सबसे बड़े एक्सचेंजों में शामिल NSE की लिस्टिंग को भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

BSE पर क्यों हुई NSE की लिस्टिंग?

NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE के प्लेटफॉर्म पर हुई है। इसकी वजह यह है कि स्टॉक एक्सचेंज (NSE Listing Price Today) अपने ही प्लेटफॉर्म पर खुद के शेयरों को लिस्ट नहीं कर सकता। इसलिए NSE को BSE का प्लेटफॉर्म चुनना पड़ा। 1,800 रुपये पर शुरुआती कारोबार के साथ NSE ने बाजार में अपनी पहली पारी शुरू की है। अब निवेशकों की नजर शेयर के आगे के कारोबार और कंपनी के प्रदर्शन पर रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।