BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Adani Power Share Price: ब्रोकिंग फर्म हुई सुपर बुलिश! जानिए टारगेट प्राइस और पकड़िए मुनाफे की रफ्तार…

Adani Power Share Price: ब्रोकिंग फर्म हुई सुपर बुलिश! जानिए टारगेट प्राइस और पकड़िए मुनाफे की रफ्तार…

(Adani Power Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Adani Power Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 07 Jun 2025 | 11:40 amModified: 07 Jun 2025 | 11:40 am
HIGHLIGHTS
  1. अदानी पावर के शेयर में शुक्रवार को 1.18% की तेजी, शेयर 554.10 रुपये पर बंद हुआ।
  2. 11.89% की संभावित तेजी, निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत।
  3. आनंद राठी ब्रोकिंग फर्म ने शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी, टारगेट प्राइस 620 रुपये तय।

Adani Power Share Price: शुक्रवार, 6 जून 2025 को ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई सेंसेक्स में 746.95 अंकों की तेज बढ़त के साथ इंडेक्स 82,188.99 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 252.15 अंक चढ़कर 25,003.05 पर पहुंच गया। इस सकारात्मक रुझान का असर कई प्रमुख शेयरों पर दिखा, जिसमें अदानी पावर के शेयरों में भी दिखा।

अदानी पावर के शेयर में तेजी

शुक्रवार को अदानी पावर लिमिटेड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर में 1.18% की तेजी आई है और यह 554.10 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, स्टॉक ने दिन की शुरुआत 550.75 रुपये पर की और कारोबार के दौरान 563.95 रुपये के उच्चतम स्तर और 549.10 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ।

52-सप्ताह का प्रदर्शन और मार्केट कैप

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, अदानी पावर का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 811 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया है, जबकि इसका निचला स्तर 432 रुपये रहा है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

ब्रोकरेज फर्म की सलाह

आनंद राठी ब्रोकिंग फर्म ने अदानी पावर के शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है। फर्म का मानना है कि मौजूदा कीमत 554.10 रुपयेपर निवेश करने से 11.89% तक की संभावित बढ़त मिल सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने इसका टारगेट प्राइस 620 रुपये निर्धारित किया है। इस रेटिंग से यह स्पष्ट है कि ब्रोकिंग फर्म को कंपनी के भविष्य की ग्रोथ और फंडामेंटल्स पर भरोसा है। अगर बाजार का ट्रेंड सकारात्मक रहता है, तो अदानी पावर निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शुक्रवार, 6 जून 2025 को शेयर 554.10 रुपये पर बंद हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Adani Power Share Price: Brokerage firm becomes super bullish! Know the target price and catch the pace of profit

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm