Ganga Expressway Car Accident: 9 युवतियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 4 की हुई मौत, 5 की हालत गंभीर
Ganga Expressway Car Accident: रायबरेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रही 9 युवतियों को कुचल दिया।
Ganga Expressway Car Accident/Image Credit: IBC24.in File Photo
- रायबरेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रही 9 युवतियों को कुचल दिया।
- इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई।
Ganga Expressway Car Accident: रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रही 9 युवतियों को कुचल दिया। (Ganga Expressway Car Accident) इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई और अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ हादसा
Ganga Expressway Car Accident: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। यहां (Ganga Expressway Car Accident) एक नवनिर्मित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की कई महिलाएं और युवतियां प्रसाद लेने पहुंची थीं। शाम करीब 7 बजे सात युवतियां पैदल अपने गांव कोडर लौट रही थीं। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही युवतियों को कुचल दिया।
पांच युवतियों का इलाज जारी
Ganga Expressway Car Accident: कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि, युवतियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सभी युवतियां वे एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway Car Accident) पर इधर-उधर जा गिरीं। हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच युवतियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- India Pakistan T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप भारत-पाक मैच पर बड़ा ट्विस्ट! लाहौर में हुई सीक्रेट मीटिंग.. क्या अब होगा महामुकाबला?
- Aaj Ka Rashifal 09 February 2026: आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, पैसा और प्यार… जीवन में सबसे बड़ा बदलाव, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- Amit Shah visit Bastar: बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Facebook


