MP Board Exams 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं कल से होगी शुरू, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन, सख्ती से करना होगा पालन
MP Board Exams 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं कल से होगी शुरू, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन, सख्ती से करना होगा पालन
MP Board 10th-12th Exams 2026/Image Source: Generated by AI
- मध्य प्रदेश में 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा कल से शुरू
- 16 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
- राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए
भोपाल: MP Board Exams 2026: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। इस बार राज्यभर में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा कल से शुरू (10th 12th exam date 2026 mp board)
MP Board Exams 2026: परीक्षा में नकल पर सख्ती से रोक लगाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी वहीं थानों से प्रश्नपत्र निकालने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी, जबकि कक्षा 12वीं में लगभग 7 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले आज शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे और व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा करेंगे ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सकें।
यह भी पढ़ें
- आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, पैसा और प्यार… जीवन में सबसे बड़ा बदलाव, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Facebook


