BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bandhan Bank Share Price: तेजी के बाजार में बंधन बैंक बना स्टार परफॉर्मर… जानिए क्या है रफ्तार की वजह?

Bandhan Bank Share Price: तेजी के बाजार में बंधन बैंक बना स्टार परफॉर्मर… जानिए क्या है रफ्तार की वजह?

(Bandhan Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)

(Bandhan Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 09 Jun 2025 | 4:55 pmModified: 09 Jun 2025 | 4:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. शेयर में 7.23% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
  2. मार्केट कैप बढ़कर 29,980 करोड़ रुपये पहुंचा।
  3. CLSA और ICICI ने BUY रेटिंग दी, टारगेट 220 रुपये तक।

Bandhan Bank Share Price: सोमवार, 9 जून 2025 को ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेतों के साथ ही भारतीय शेयर बाजार ने भी मजबूत शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंकों की तेजी के साथ 82,445.21 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 100.15 अंकों की बढ़त आई और यह 25,103.20 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की इस सकारात्मक चाल का असर बंधन बैंक के शेयरों पर भी साफ नजर आया।

बंधन बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल

तेजी के इस माहौल में बंधन बैंक लिमिटेड के शेयरों ने दमदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शेयर सोमवार को 7.23% की शानदार तेजी के साथ 186.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत 175.30 रुपये पर हुई थी और दिनभर के कारोबार में यह शेयर 187.46 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया, वहीं इसका निचला स्तर 174.98 रुपये रहा।

पिछले 52 हफ्तों में काफी उतार-चढ़ाव

बीते एक साल में बंधन बैंक का स्टॉक 128.16 रुपये के निचले स्तर से लेकर 222.31 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। वर्तमान समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर लगभग 29,980 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, इसका पी/ई (P/E) अनुपात 10.92 है, जो इसके वैल्यूएशन को आकर्षक बनाता है।

ब्रोकरेज की राय और लक्ष्य मूल्य

बंधन बैंक के शेयर पर एक्सपर्ट का सकारात्मक रुख बना हुआ है। कंपनी का औसत टारगेट प्राइस 187.14 रुपये बताया गया है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 220 रुपये रखा है, जबकि ICICI Securities ने 185 रुपये का टारगेट दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा स्तर से इसमें करीब 10.72% तक की और तेजी देखने को मिल सकती है।

निवेशकों के लिए मौका?

जबरदस्त तेजी और ब्रोकरेज फर्मों की सकारात्मक रूख को देखते हुए बंधन बैंक का शेयर निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। मौजूदा भाव पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है, खासकर उन निवेशकों को जो मिड टर्म में बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शेयर 7.23% की तेजी के साथ 186.10 रुपये पर बंद हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bandhan Bank Share Price: Bandhan Bank becomes star performer in the bullish market... Know what is the reason for the speed?

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm