Cult fit IPO Date: निवेशकों के अच्छे दिन लौटाएगी Cult.fit IPO! इस मेगा इश्यू से चाहिए मोटी कमाई? तो पहले जान लें ये जरूरी बात!

Ads

Cult fit IPO Date: देश की प्रमुख फिटनेस कंपनी Cult.fit ने आईपीओ लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल कर दिया है। कंपनी 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और ऑफर फॉर सेल (OFS) सहित इश्यू का कुल आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 02:44 PM IST

(Cult fit IPO Date/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • Cult.fit ने IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया।
  • IPO का कुल आकार करीब ₹4,000 करोड़ हो सकता है।
  • ₹950 करोड़ का होगा फ्रेश इश्यू।

नई दिल्ली: Cult fit IPO Date: देश की प्रमुख फिनटेक और वेलनेस कंपनी Cult.fit अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है। इस इश्यू के तहत कंपनी 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) को मिलाकर IPO का कुल आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। अब कंपनी को सेबी की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद लॉन्च की तारीख तय की जाएगी।

कई बड़े निवेशक बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी

इस आईपीओ के जरिए Cult.fit के कई मौजूदा निवेशक अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें Temasek, Tata Digital, Accel India, Kalaari Capital, Chiratae Ventures, Schroders Capital और Fitness First Luxembourg जैसे बड़े निवेशकों के नाम शामिल हैं। कंपनी के संस्थापक मुकेश बंसल, अभिनेता ऋतिक रोशन और कुछ अन्य निवेशक भी OFS में हिस्सा लेंगे। हालांकि Eternal Limited (पूर्व में Zomato) जिसके पास कंपनी में 6.4% हिस्सेदारी है इस आईपीओ में अपने शेयर नहीं बेचेगी।

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी ने बताया है कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग नए फिटनेस सेंटर खोलने, मौजूदा सेंटरों की लीज से जुड़े खर्च पूरे करने, कर्ज कम करने, ब्रांड प्रमोशन और सहायक कंपनियों में निवेश के लिए किया जाएगा। इसके अलावा Cult.fit आईपीओ से पहले 190 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO फंड भी जुटा सकती है। यदि ऐसा होता है तो फ्रेश इश्यू का आकार उसी अनुपात में कम किया जाएगा।

तेजी से बढ़ रहा कंपनी का कारोबार

Cult.fit की शुरुआत साल 2016 में मुकेश बंसल और अंकित नागोरी ने की थी। आज कंपनी देश के 77 शहरों में 708 फिटनेस सेंटर संचालित कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 1,721 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 40% अधिक है। कंपनी अभी घाटे में है, लेकिन उसका नुकसान लगातार कम हो रहा है। FY26 में घाटा 252 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले FY25 में 481 करोड़ रुपये और FY24 में 888 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

निवेशकों की नजर इस मेगा IPO पर

कंपनी की करीब 70% आय फिटनेस सब्सक्रिप्शन, जिम और वर्कआउट सेवाओं से आती है। जबकि बाकी 30% आय फिटनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री से होती है। भारत में Cult.fit जैसे बिजनेस मॉडल वाली कोई सूचीबद्ध कंपनी नहीं है। ऐसे में इस आईपीओ को फिटनेस और वेलनेस सेक्टर के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बाजार की स्थिति अनुकूल रही तो यह आईपीओ निवेशकों का ध्यान अच्छा ध्यान खींच सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Cult.fit ने IPO के लिए क्या कदम उठाया है?

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है।

Cult.fit के IPO का कुल आकार कितना हो सकता है?

फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) को मिलाकर आईपीओ का कुल आकार करीब ₹4,000 करोड़ हो सकता है।

IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कहां होगा?

कंपनी इस राशि का इस्तेमाल नए फिटनेस सेंटर खोलने, कर्ज चुकाने, लीज खर्च, ब्रांड मार्केटिंग और सहायक कंपनियों में निवेश के लिए करेगी।

क्या Cult.fit अभी मुनाफे में है?

नहीं, कंपनी अभी घाटे में है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उसका घाटा लगातार कम हुआ है।