Dr. Lal PathLabs Share Price: मुनाफा गिरा लेकिन मौका चमका! Dr. Lal PathLabs में 15% की छलांग ने निवेशकों को चौंका दिया, क्या यही है खरीदारी का सही समय?

Ads

Dr. Lal PathLabs Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA 11% बढ़ा। हालांकि मार्जिन घटकर 26.6% रह गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए निवेशकों को 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की मंजूरी भी दी है। (NSE: LALPATHLAB, BSE: 539524)

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 06:26 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 06:26 PM IST

(Dr. Lal PathLabs Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • डॉ. लाल पैथ लैब्स का शेयर एक दिन में 14% से ज्यादा उछला
  • इंट्राडे में स्टॉक ने ₹1640.60 का हाई और अपर सर्किट छुआ
  • Q4FY26 में रेवेन्यू 16.6% बढ़कर 702.7 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: Dr. Lal PathLabs Share Price: डॉ. लाल पैथ लैब्स के शेयर में आज 4 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही स्टॉक में भारी खरीदारी आई और यह लगभग 20% तक उछलकर 1640.60 रुपये के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया और अपर सर्किट भी हिट किया। हालांकि दिन के अंत में कुछ मुनाफावसूली के बाद यह 14.39% की बढ़त के साथ 1564.00 रुपये पर बंद हुआ। यह तेजी 30 अप्रैल को घोषित तिमाही नतीजों के बाद आई है। जिसकी प्रतिक्रिया बाजार में देरी से देखने को मिली है। क्योंकि बीच में बाजार अवकाश के कारण ट्रेडिंग बंद थी।

तिमाही नतीजों में रेवेन्यू बढ़ा

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 702.7 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 16.6% की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 15.2% घटकर 131.3 करोड़ रुपये पर आ गया। जो निवेशकों के लिए मिश्रित संकेत रहा। EBITDA 11% बढ़कर 186.8 करोड़ रुपये तक पहुंचा। लेकिन मार्जिन घटकर 26.6% रह गया जो पिछले साल 28% था। यह दर्शाता है कि लागत और प्रतिस्पर्धा का असर कंपनी की लाभ पर पड़ा है।

डिविडेंड और विस्तार की घोषणा

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 जून तय की गई है। यह डिविडेंड AGM की मंजूरी के बाद निवेशकों को दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने Shahbazkers Diagnostic Centre Private Limited का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। जिससे इसका नेटवर्क और मजबूत होगा। इसके अलावा दुबई में नई सब्सिडियरी शुरू करके कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

Dr. Lal PathLabs Ltd – स्टॉक अपडेट (04 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Dr. Lal PathLabs Ltd
करंट प्राइस ₹ 1,564.00
बदलाव +₹196.80 (14.39%)
ओपन ₹ 1,475.00
हाई ₹ 1,640.60
लो ₹ 1,390.00
मार्केट कैप ₹13.06K करोड़
P/E रेशियो 51.79
52-सप्ताह हाई ₹ 1,770.00
52-सप्ताह लो ₹ 1,272.60
डिविडेंड यील्ड 0.90%
तिमाही डिविडेंड अमाउंट ₹ 3.52

ब्रोकरेज की राय और रेटिंग

ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। एमके ग्लोबल ने ‘Buy‘ रेटिंग के साथ 1740 रुपये का टारगेट दिया है। जबकि नोमुरा ने टारगेट बढ़ाकर 1860 रुपये कर दिया है। जेएम फाइनेंशियल ने भी ‘Buy‘ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट 2072 रुपये रखा है। कंपनी का मार्केट कैप 13030 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53% से अधिक है। मजबूत ब्रांड वैल्यू और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बना रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

डॉ. लाल पैथ लैब्स का शेयर क्यों बढ़ा?

तिमाही नतीजों और डिविडेंड घोषणा के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी।

शेयर ने दिन में कितना हाई बनाया?

स्टॉक ₹1640.60 तक गया और अपर सर्किट भी हिट किया।

क्या कंपनी का मुनाफा बढ़ा है?

नहीं, मुनाफा सालाना आधार पर 15.2% घटा है।

क्या कंपनी ने डिविडेंड दिया है?

हाँ, ₹4 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया गया है।