Satya Niketan Building Collapse Update || Image- PM Modi Youtube
Satya Niketan Building Collapse Update: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। PMO की तरफ से बयान जारी कर हादसे पर दुख जताया गया है। इसमें मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई है। वहीं घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई गई है। PMO ने प्रधानमंत्री के नाम से अपने बयान में कहा, ‘दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।’
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। साथ ही कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। इधर, चश्मदीदों की मानें तो अभी भी करीब 50 लोग अंदर फंसे हुए हैं। वहीं, खबर है कि फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद है। (Satya Niketan Building Collapse Update) बुलडोजर से मलबे को हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि उन्होंने तत्काल बचाव कार्य में मदद शुरू कर दी है। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाया गया है।
Satya Niketan Building Collapse Update: वहीं इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान के अनुसार, अब तक लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हुआ है। इसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत मोतीबाग इलाके में स्थित सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी है।बताया जा रहा है कि इस इमारत के पीजी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रहते हैं। खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर मौजूद हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-