Glass Wall Systems IPO: इस IPO पर टूटा निवेशकों का हुजूम! 8 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन… अब लिस्टिंग के बाद जेब में कितना आएगा मुनाफा?

Glass Wall Systems IPO: आज ग्लास वॉल सिस्टम IPO मे निवेश का आखिरी मौका है। इश्यू को अब तक 8 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। वहीं, ग्रे मार्केट में प्रीमियम बढ़ने से इसकी मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है। अब निवेशकों की नजर इसकी संभावित लिस्टिंग गेन पर टिकी हुई है।

Glass Wall Systems IPO: इस IPO पर टूटा निवेशकों का हुजूम! 8 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन… अब लिस्टिंग के बाद जेब में कितना आएगा मुनाफा?

(Glass Wall Systems IPO/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 10, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: September 10, 2026 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Glass Wall Systems IPO में निवेश का आज आखिरी दिन।
  • दूसरे दिन तक IPO 8.22 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • GMP बढ़कर ₹66 पहुंचा, लिस्टिंग गेन के संकेत।

नई दिल्ली: Glass Wall Systems IPO: आज यानी 10 सितंबर को Glass Wall Systems IPO में पैसा लगाने का आखिरी दिन है। इस इश्यू को लेकर निवेशकों में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है। बिडिंग से दूसरे दिन तक IPO कुल 8.22 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। ऐसे में आखिरी दिन भी इसमें मजबूत बोली आने की उम्मीद है। बाजार में कंपनी के ग्रे मार्केट प्रीमियम को भी सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

GMP ने बढ़ाई मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद

Glass Wall Systems के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP बढ़कर 66 रुपये पहुंच गया है। पिछले छह कारोबारी सेशन में इसमें लगातार तेजी देखी गई है। कंपनी ने Glass Wall Systems IPO का प्राइस बैंड 172 रुपये से 182 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अगर अपर प्राइस बैंड 182 रुपये में मौजूदा GMP जोड़ा जाए तो अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 248 रुपये बनती है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर करीब 36.26% का संभावित फायदा हो सकता है।

रिटेल और NII निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव

सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में रिटेल निवेशकों की खास दिलचस्पी नजर आई है। रिटेल कैटेगरी अब तक 10.96 गुना सब्सक्राइब हुई है। वहीं NII यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 12.41 गुना भर चुका है। QIB कैटेगरी में भी करीब 30% हिस्से के लिए बोलियां आ चुकी हैं। कुल 1.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले मिली बोलियां कंपनी में निवेशकों की मजबूत रुचि दिखाती हैं।

ब्रोकरेज ने भी बताई ये बड़ी बात

ब्रोकरेज फर्म स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट ने Glass Wall Systems IPO को सब्सक्राइब करने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़कर 457 करोड़ रुपये पहुंचा। कंपनी के पास करीब 846 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक भी है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने भी लंबी अवधि के नजरिए से IPO को सब्सक्राइब करने की राय दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी को करीब दो दशक का अनुभव है और डिजाइन से मैन्युफैक्चरिंग तक काम खुद संभालने का फायदा मिल सकता है।

IPO का साइज, लॉट और जरूरी तारीखें

Glass Wall Systems IPO का कुल आकार 428 करोड़ रुपये है। इसमें 60 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि 2.02 करोड़ शेयर OFS के जरिए प्रमोटर्स बेच रहे हैं। निवेशक कम से कम 82 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र के विले भागड़ में नई ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट लगाने में किया जाएगा। शेयर अलॉटमेंट 11 सितंबर और BSE-NSE पर लिस्टिंग 16 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।