Hazoor Multi Projects Share: छोटे पैसों में बड़ा मुनाफा! 15 पैसे से 26 रुपये तक पहुंचा यह पेनी स्टॉक, 17000% का मिला छप्परफाड़ रिटर्न! देखिए कैसे बदली निवेशकों की किस्मत!
Hazoor Multi Projects Share: पेनी स्टॉक हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने पिछले 6 वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 15 पैसे से बढ़कर 26 रुपये तक …

(Hazoor Multi Projects Share/ Image Credit: IBC24 News)
- पिछले 6 सालों में कंपनी के शेयरों में 17000% की वृद्धि।
- कंपनी ने अपने OCDs में निवेश का कदम उठाया।
- कंपनी का मार्केट कैप ₹704.99 करोड़ तक पहुंचा।
नई दिल्ली: Hazoor Multi Projects Share Price: पेनी स्टॉक हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने आज 25 मार्च को बीएसई पर 4% की बढ़त के साथ 26.40 रुपये के स्तर पर कारोबार किया। पिछले 6 वर्षों में इस कंपनी के शेयरों में 17000% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। 15 पैसे से शुरू होकर कंपनी के शेयर 26.40 रुपये तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। इसके अलावा, कंपनी ने अपनी पूर्ण मालिकाना इकाई स्क्वायर पोर्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड में ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (OCDs) में निवेश के लिए कदम उठाए हैं।
कंपनी के शेयर में शानदार तेजी (Sharp Rally in Shares)
हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर ने पिछले 6 सालों में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 30 मार्च 2020 को कंपनी के शेयर 15 पैसे पर था, जबकि 25 मार्च 2026 को इनकी कीमत 26.40 रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 50.95 रुपये और लो 22.45 रुपये रहा है। अब तक कंपनी का मार्केट कैप 704.99 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। यह तेजी कंपनी की लगातार अच्छे फैसलों और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

पांच सालों में 7450% की उछाल (7,450% Surge in Five Years)
हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर ने पिछले 5 सालों में 7450% से अधिक की बढ़ोतरी देखी है। 16 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयर 34 पैसे पर था, जो अब 26.40 रुपये तक पहुंच चुके हैं। पिछले चार सालों में इन शेयरों में 974% का उछाल आया है, जबकि पिछले तीन सालों में 183% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 42% की गिरावट और पिछले 6 महीनों में 34% की गिरावट भी आई है।
Hazoor Multi Projects Ltd Stock Overview (25 March 2026)
| Parameter | Value |
| Current Price | ₹26.05 |
| Price Change (Today) | +₹0.95 (3.78%) |
| Open | ₹25.60 |
| High | ₹26.40 |
| Low | ₹25.00 |
| Market Cap | ₹704.99 Crores |
| P/E Ratio | 30.96 |
| 52-Week High | ₹50.95 |
| 52-Week Low | ₹22.45 |
| Dividend Yield | 1.54% |
| Quarterly Dividend Amount | ₹0.10 |
शेयर का बंटवारा (Stock Split)
हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नवंबर 2024 में अपने शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा था। दिसंबर 2025 के तिमाही के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 16.92% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 83.08% है। यह कदम निवेशकों को और भी आकर्षित कर रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- BHIM App New Feature: UPI पिन की चिंता खत्म! BHIM ऐप में आया शानदार फीचर, अब बिना पिन के ऐसे कर पाएंगे चुटकियों में पेमेंट!
- UCC In Gujarat: देश के एक और भाजपा शासित राज्य में UCC कानून! विधानसभा में पास हुआ बिल, केंद्रीय गृहमंत्री शाह बोले- सभी के लिए एक कानून हमारा संकल्प
- Vande Mataram Circular Controversy: 'पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं तो फिर क्यों करें सुनवाई?'.. याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, इस वजह से दायिर की गई थी याचिका
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में पिछले 6 सालों में 17000% से अधिक की वृद्धि हुई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Hazoor Multi Projects Share: Big profits for little! This penny stock rose from 15 paise to 26 rupees, generating a whopping 17,000% return! See how investors' fortunes changed!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am