UCC In Gujarat: देश के एक और भाजपा शासित राज्य में UCC कानून! विधानसभा में पास हुआ बिल, केंद्रीय गृहमंत्री शाह बोले- सभी के लिए एक कानून हमारा संकल्प
UCC In Gujarat: गुजरात में UCC विधेयक पारित हो गया है। गुजरात में UCC लागू होने के पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ख़ुशी जाहिर की है।
UCC In Gujarat|| Image- ANI News File
- उत्तराखंड के बाद गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित हो गया है।
- गुजरात में UCC लागू होने के पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ख़ुशी जाहिर की है।
- गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल और बिल को समर्थन देने वाले विधायकों को कहा धन्यवाद।
UCC In Gujarat: नई दिल्ली: उत्तराखंड के बाद आज एक और भाजपा शासित राज्य गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित हो गया है। गुजरात में UCC लागू होने के पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ख़ुशी जाहिर की है। गृहमंत्री शाह ने UCC विधेयक पारित होने पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि, (UCC In Gujarat) देश सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जाहिर की ख़ुशी
UCC In Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई देता हूं।” (UCC In Gujarat) गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में फिर से कहा, “देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।”
देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर…
— Amit Shah (@AmitShah) March 25, 2026
विधानसभा में सात घंटे से ज्यादा समय तक चली बहस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गुजरात विधानसभा में मंगलवार को 7 घंटे से अधिक समय बहस के बाद UCC विधेयक को पास किया गया। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था। इसके साथ ही उत्तराखंड के बाद गुजरात देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने यूसीसी को अपनाया है। (UCC In Gujarat) उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य था, जिसने फरवरी 2024 में यूसीसी बिल पास किया।
ST के सदस्यों और कुछ समूहों पर नहीं लागू होगा UCC
बUCC In Gujarat: ताया जा रहा है कि, ‘गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड, 2026’ कानून पूरे राज्य में लागू होगा। (UCC In Gujarat) हालांकि, विधेयक में यह साफ किया गया है कि यह कोड अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के सदस्यों और कुछ ऐसे समूहों पर लागू नहीं होगा जिनके पारंपरिक अधिकार संविधान के तहत सुरक्षित हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vande Mataram Circular Controversy: ‘पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं तो फिर क्यों करें सुनवाई?’.. याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, इस वजह से दायिर की गई थी याचिका
- Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को बड़ी राहत.. इलाहबाद हाईकोर्ट ने लिया ये फैसला, जानें आप भी
- Bilaspur Bird Flu News : न्यायधानी में बर्ड फ्लू की खौफनाक दस्तक, शहर में इस हालत में फेंक दिए गए दर्जनों मरे मुर्गे, इलाके में फैला संक्रमण का डर

Facebook


