Jio Finance Share Price: जियो फाइनेंशियल को लेकर एक्सपर्ट्स ने खोला पत्ता… क्या करें निवेशक, खरीदें या बेचें?
Jio Finance Share Price: जियो फाइनेंशियल को लेकर एक्सपर्ट्स ने खोला पत्ता… क्या करें निवेशक, खरीदें या बेचें?

(Jio Finance Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- 294.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जियो फाइनेंशियल का शेयर।
- 8.36% अपसाइड रिटर्न की उम्मीद है 5Paisa ब्रोकिंग फर्म को।
- कंपनी का मार्केट कैप पहुंचा 1.87 लाख करोड़ रुपये।
Jio Finance Share Price: शुक्रवार, 6 जून 2025 को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 746.95 अंकों की तेजी के साथ 82,188.99 से स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 252.05 अंकों की बढ़त के साथ 25,003.05 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, बाजार की इस तेजी का असर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में भी देखने को मिला।
जियो फाइनेंशियल के शेयरों में हलचल
इसी दिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का स्टॉक 0.89% चढ़कर 294.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह शेयर की शुरुआत 292 रुपये पर हुई थी और दोपहर 1:44 बजे तक इसने दिन का उच्च स्तर 296.90 रुपये छू लिया। वहीं, दिन का न्यूनतम स्तर 290.50 रुपये रहा।

शेयर का 52-सप्ताह का प्रदर्शन
पिछले एक साल के दौरान जियो फाइनेंशियल का शेयर 198.65 रुपये के न्यूनतम और 368.30 रुपये के अधिकतम स्तर तक गया है। वर्तमान में यह अपने उच्चतम स्तर से नीचे लेकिन अपने लो से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार तक कंपनी का कुल मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
ब्रोकरेज फर्म की सलाह
5Paisa ब्रोकिंग फर्म ने जियो फाइनेंशियल के स्टॉक पर ‘Hold’ की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य मूल्य 320 रुपये तय किया है। मौजूदा कीमत 294.10 रुपये है, यानी इसमें आगे करीब 8.36% की तेजी की उम्मीद जताई गई है।
निवेशकों के लिए सलाह
हालिया स्थिति को देखते हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है। ब्रोकिंग फर्म्स की नजर में फिलहाल यह स्टॉक होल्ड करने लायक है। अल्पकालिक निवेशकों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, जबकि लॉन्ग टर्म के लिए इसमें अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 6 जून 2025 को यह शेयर 294.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jio Finance Share Price: Experts reveal their views on Jio Finance... What should investors do, buy or sell?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm