Best Stocks For 2026: नए साल में पैसा लगाना है? ये 5 स्टॉक जो सालभर दे सकते हैं धमाकेदार मुनाफा, ब्रोकरेज ने दी हरी झंडी
साल 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। अब निवेशक नए साल में बेहतर रिटर्न देने वाली कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ब्रोकरेज फर्म ने 2026 के लिए …

(Best Stocks For 2026/ Image Credit: Meta AI)
- 2026 में स्थिर ग्रोथ और मजबूत कमाई वाले 5 प्रमुख स्टॉक्स पर ध्यान
- भारती एयरटेल, SBI, HCL Tech, जोमैटो और टीवीएस मोटर प्रमुख चयन
- एयरटेल और HCL Tech में क्रमशः 12% और 29% तक संभावित तेजी
नई दिल्ली: Best Stocks For 2026: साल 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। अब निवेशकों का ध्यान 2026 में उन कंपनियों पर है, जो बेहतर कमाई और स्थिर ग्रोथ प्रदान कर सकती हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस साल के लिए पांच प्रमुख स्टॉक्स की पहचान की है। ये स्टॉक्स में निवेश करके निवेशक संभावित रिटर्न और पोर्टफोलियो मजबूत कर सकते हैं।
Best Stocks For 2026: भारती एयरटेल
मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, भारती एयरटेल के लिए वित्त वर्ष 2025 से 2028 तक कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 15% और EBITDA में 18% सालाना वृद्धि की उम्मीद है। फर्म ने एयरटेल का टारगेट प्राइस 2,365 रुपये रखा है, जो वर्तमान भाव से लगभग 12% ऊपर है।
Best Stocks For 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
एसबीआई के लिए ब्रोकरेज ने 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा कीमत से लगभग 14% अधिक है। वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के RoA लगभग 1.1% और RoE 15.5% रहने की संभावना जताई गई है।
इटरनल (जोमैटो)
मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि निवेश जारी रहने और EBITDA मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार होने के कारण जोमैटो के शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 410 रुपये तय किया है, जो मौजूदा भाव से करीब 46% ऊपर है।
Best Stocks For 2026: टीवीएस मोटर
टीवीएस मोटर के प्रदर्शन में ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग और जीएसटी सुधार, दोपहिया व ईवी सेगमेंट में बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी मदद कर रही है। इसके अलावा, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में निर्यात भी मजबूत है। फर्म ने टीवीएस मोटर का टारगेट प्राइस 4,159 रुपये रखा है, जो वर्तमान भाव से लगभग 14% अधिक है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज
एचसीएल टेक्नोलॉजीज अन्य लार्ज कैप आईटी कंपनियों से अलग इसलिए है क्योंकि कंपनी आईटी सर्विसेज और इंजीनियरिंग R&D के जरिए AI आधारित सॉल्यूशंस पेश कर रही है, जिन्हें शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फर्म ने HCL Tech का टारगेट प्राइस 2,150 रुपये रखा है, जो वर्तमान भाव से लगभग 29% ज्यादा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max 31 December 2025 Codes: नए साल से पहले गेमर्स के लिए गिफ्ट! फ्री फायर के ये कोड आज देंगे शानदार मुफ्त स्किन्स, चेक करें अभी
- Petrol Diesel Price 31 December 2025: क्या आपने बनाया है नए साल में ट्रिप का प्लान… टंकी फुल कराने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
- Gold Rate 31 December 2025: साल के आखिरी दिन फिर अचानक सस्ता हुआ सोना! 1 लाख तोला के बीच गिरावट से खरीदारों की खुली किस्मत!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मोतीलाल ओसवाल ने 2026 के लिए भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HCL टेक्नोलॉजीज, जोमैटो (इटरनल) और टीवीएस मोटर को चुना है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Best Stocks For 2026: Looking to invest in the new year? These 5 stocks can deliver strong profits throughout the year, with brokerages giving the green light
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm