Meesho Share Price: अचानक Meesho के शेयर पर क्यों टूट पड़े निवेशक? क्या है 13% की तेजी के पीछे असली वजह? जानकर चौंक जाएंगे आप

Ads

Meesho Share Price: मीशो की शुरुआत 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने की थी। कंपनी के शेयर (Meesho Share Price) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर करीब 12 गुना बढ़ गया है। जो चिंता का विषय बना हुआ है। (NSE: MEESHO, BSE: 544632)

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 02:22 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 02:22 PM IST

(Meesho Share Price/ Image Credit: Meesho)

HIGHLIGHTS
  • मीशो शेयर में एक दिन में 13% तक की तेजी।
  • BSE पर शेयर 172.28 रुपये के हाई पर पहुंचा।
  • 2 दिन में कुल 16% तक उछाल।

नई दिल्ली: Meesho Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के निवेशकों के लिए आज 9 अप्रैल का दिन काफी शानदार रहा। कंपनी के शेयर (Meesho Share Price) दिन में कारोबार के दौरान करीब 13% तक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई पर शेयर 172.28 रुपये के इंट्रा-डे हाई स्तर तक पहुंच गया। ट्रेडिंग के पहले 90 मिनट में ही करीब 3.4 करोड़ शेयरों की खरीदी-बिक्री हुई, जो 20 दिन के औसत 26 लाख शेयरों से काफी ज्यादा है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर में तेजी बनी हुई है और इस दौरान यह करीब 16% तक उछल चुका है।

कंपनी का इतिहास और प्रदर्शन

मीशो की शुरुआत साल 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने की थी। कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्ट हुई थी। इसका 5,421.20 करोड़ रुपये का IPO करीब 81.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर 254.40 रुपये के उच्चतम स्तर को छू चुका है, जबकि इसका न्यूनतम स्तर 125.56 रुपये रहा है। हालिया तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 76,100 करोड़ रुपये हो गया है।

एनालिस्ट की राय

मीशो के शेयर ((Meesho Share) को कुल 8 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 4 ने ‘Buy‘ रेटिंग दी है, 3 ने ‘Hold‘ की सलाह दी है और 1 एनालिस्ट ने ‘Sell’ की सलाह दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में कंपनी को लेकर मिला-जुला रुख बना हुआ है, लेकिन निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

Meesho Ltd – आज का स्टॉक डेटा (9 अप्रैल 2026)

विवरण मान
मौजूदा मूल्य ₹165.49 (+12.77 / 8.36%)
ओपन ₹ 152.72
उच्चतम (High) ₹ 172.28
न्यूनतम (Low) ₹ 151.15
Market Cap ₹75.53KCr
P/E अनुपात
52-सप्ताह उच्च ₹ 254.40
52-सप्ताह निम्न ₹ 125.56
डिविडेंड
त्रैमासिक डिविडेंड राशि

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

हालांकि, शेयर में तेजी के बीच कंपनी के वित्तीय नतीजे कुछ चिंता बढ़ाने वाले हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मीशो का शुद्ध घाटा (Meesho Net Loss) सालाना आधार पर करीब 12 गुना बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 37.43 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 31% बढ़कर 3,517.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के खर्च भी 44% बढ़कर 4,071 करोड़ रुपये हो गए, जिससे मुनाफे पर दबाव बना हुआ है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

मीशो के शेयर में आज कितनी तेजी आई?

मीशो के शेयर में 9 अप्रैल को करीब 13% तक की तेजी देखी गई।

शेयर का आज का उच्चतम स्तर क्या रहा?

BSE पर मीशो का शेयर 172.28 रुपये के हाई तक पहुंचा।

मीशो का IPO कब आया था?

कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और IPO 81.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

एनालिस्ट मीशो शेयर पर क्या राय दे रहे हैं?

8 में से 4 एनालिस्ट ने ‘बाय’, 3 ने ‘होल्ड’ और 1 ने ‘सेल’ की सलाह दी है।