Bihar New CM: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? रेस में सबसे आगे है ये नाम, करीबी ने बताया कब होगा फैसला

Ads

Bihar New CM: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? रेस में सबसे आगे है ये नाम, करीबी ने बताया कब होगा फैसला

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 01:36 PM IST

Bihar New CM | Photo Credit: IBC24 Customize

HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे
  • नए मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है
  • 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन संभव है

पटना: Bihar New CM बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब राज्य में नई सरकार (New CM in Bihar) के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं और एनडीए के भीतर मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है।

कौन-कौन हैं सीएम पद की रेस में? (bihar new cm kaun hoga)

Bihar New CM Name बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम शामिल हैं। इन सभी नेताओं का अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक आधार है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी अंतिम फैसला लेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा, क्योंकि 2005 के बाद से नीतीश कुमार लगातार सत्ता के केंद्र में रहे हैं।

शुक्रवार को नीतीश कुमार लेंगे शपथ

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तारीख फाइनल हो गए हैं। आज नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जिसके बाद 10 अप्रैल शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

बिहार में सत्ता परिवर्तन की पठकथा

बता दें कि बिहार में करीब 2005 के बाद सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी गई है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। वहीं नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की तरफ से पहली बार साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि आगे बिहार की सत्ता को बीजेपी लीड करेगी।

विजय चौधरी ने क्या कहा

बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय चौधरी ने कहा, “स्वाभाविक रूप से, चूंकि मुख्यमंत्री राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं, तो वो शपथ तो लेंगे ही। मुख्यमंत्री परसों शपथ लेंगे। इसके बाद जब वे अपना इस्तीफा सौंप देंगे, तो NDA के सभी घटक दल आम सहमति बनाने के लिए एक बैठक करेंगे मिलकर फैसला लेंगे, जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा।’

विजय चौधरी ने अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस पर भी महत्वपूर्ण संकेत दिया है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगले मुख्यमंत्री की रेस में कौन कौन है? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘जिनको-जिनको आप लोग रेस में लगा देते हैं, वही रेस में हैं।’

नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अगले दिन शनिवार को यानी 11 अप्रैल को पटना लौट जाएंगे। जिसके बाद नीतीश 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है। माना जा रहा है कि सीएम की रेस में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-

नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे?

14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

बिहार के नए मुख्यमंत्री की रेस में कौन-कौन हैं?

सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम।

नई सरकार का गठन कब होगा?

15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होने की संभावना है।