Chatragrah Yojana: अब इन कॉलेज छात्रों को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपए, पुराने स्टूडेंट्स को भी मिलेगा फायदा, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला / Image: AI Generated
भोपाल: Chatragrah Yojana अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मंत्री-परिषद द्वारा दिल्ली स्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रगृह योजना में संशोधन करते हुए प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह 10 हजार रुपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
Chatragrah Yojana मंत्री चौहान ने कहा कि छात्रगृह योजना में प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा, जिसमें 50 स्नातक और 50 स्नातकोत्तर स्तर के नवीन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही पूर्व से अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिक विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन का अवसर मिलेगा जिससे वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे। मंत्री चौहान ने कहा कि ऐसी योजनाएं सामाजिक न्याय को मजबूत करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
मध्यप्रदेश सरकार की ‘छात्रगृह योजना’ (अब आवास भत्ता सहायता) मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए है, जो उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से दूर किराए पर रहते हैं। इस योजना के तहत, दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रतिमाह ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।