Ola Electric Share: जिस शेयर को सबने छोड़ा, अब दे रहा है तगड़ा रिटर्न, 63 रुपये तक जा सकता है भाव!
Ola Electric Share: जिस शेयर को सबने छोड़ा, अब दे रहा है तगड़ा रिटर्न, 63 रुपये तक जा सकता है भाव!

(Ola Electric Share, Image Credit: IBC24 News Customize)
- ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 7% उछलकर ₹43.95 के हाई पर पहुंचा
- ब्लॉक डील में 15 लाख शेयरों का ₹7 करोड़ में ट्रांजैक्शन
- गोल्डमैन सैक्स ने शेयर पर BUY रेटिंग और ₹63 का टारगेट दिया
Ola Electric Share: बुधवार, 23 जुलाई 2025 को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। इस स्टॉक में 7% से ज्यादा की तेजी आई और यह शेयर 43.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह उछाल लगभग 6 दिन की बिकवाली के बाद देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने ब्लॉक डील की है। इस डील के तहत 7 करोड़ रुपये मूल्य के 15 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ है।
ओला इलेक्ट्रिक शेयर का प्रदर्शन
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर 39.60 रुपये है जिसे इस महीने की 14 तारीख को छुआ था। जबकि शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 157.40 रुपये है। शेयर का यह भाव पिछले वर्ष अगस्त महीने में टच किया था।
तिमाही नतीजों में राजस्व में बढ़ोतरी
ओला इलेक्ट्रिक का राजस्व अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 35.5% से बढ़कर 828 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च में 611 करोड़ रुपये था। कंपनी ने इस दौरान 68,192 वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछली तिमाही के 51,375 वाहनों के मुकाबले 32.7% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने जानकारी दी कि उसका मौजूदा मासिक खर्च 150 करोड़ रुपये है, जिसे वह वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी तक घटाकर 130 करोड़ रुपये प्रति माह करना चाहती है।
मुनाफा 35-40% तक बढ़ने की उम्मीद
ओला इलेक्ट्रिक का मानना है कि उन्हें चालू वित्त वर्ष में 3,25,000 से 3,75,000 वाहन बेचने और 4,200-4700 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर सकती है। कंपनी ने कहा कि जेन 3 उत्पाद खंड के लिए दूसरी तिमाही से शुरू होने वाले उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन लाभों के साथ सकल मुनाफा 35-40% तक बढ़ने का उम्मीद है। कंपनी को पूरे साल में कर पूर्व आय में 5% से ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद है।
शेयर का टारगेट प्राइस
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 'BUY' रेटिंग कायम रखी है। उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस 63 रुपये तय किया है। जबकि, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को लेकर एचएसबीसी और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कोई खास बातें नहीं कही। एचएसबीसी ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 49 रुपये और कोटक ने 30 रुपये का लक्ष्य रखा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 23 जुलाई 2025 को कंपनी के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी आई, जो ब्लॉक डील और तिमाही नतीजों में सुधार के चलते हुई।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ola Electric Share: The stock which everyone left, is now giving strong returns, the price can go up to Rs 63!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm