Oracle Financial Services Software Share Price: Q1 रिजल्ट का दिखा जबरदस्त असर, शेयर में जोरदार तेजी के बाद अब बड़ा सवाल.. खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Ads

Oracle Financial Services Software Share Price: ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 121% बढ़कर 1,416 करोड़ रुपये हो गया। जबकि राजस्व 69% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपये पहुंच गया। मजबूत तिमाही नतीजों केक बाद कंपनी के शेयर में करीब 5% की तेजी दर्ज की गई। (NSE: OFSS, BSE: 532466)

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 04:29 PM IST

(Oracle Financial Services Software Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Q1 में मुनाफा 121% बढ़कर ₹1,416 करोड़।
  • राजस्व 69% बढ़कर ₹3,125 करोड़ पहुंचा।
  • शेयर में नतीजों के बाद 5% तक तेजी।

नई दिल्ली: Oracle Financial Services Software Share Price: ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी (Oracle Financial Services Software Share Price) देखने को मिली। कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजों के बाद शेयर करीब 5% तक उछल गया। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उनका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 121% बढ़कर 1,416 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं ऑपरेशंस से मिलने वाला राजस्व भी 69% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपये हो गया।

वन-टाइम लाइसेंस डील से मिली बड़ी कमाई

कंपनी के शानदार प्रदर्शन में एक बड़े वैश्विक बैंक के साथ हुई वन-टाइम सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग डील की अहम भूमिका रही। इस समझौते से OFSS को करीब 935.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लाइसेंस आय मिली। इसके चलते कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी मजबूत होकर 59.6% तक पहुंच गया जो उसकी बेहतर कमाई क्षमता को दर्शाता है।

प्रोडक्ट और सर्विस बिजनेस में भी दिखी ग्रोथ

OFSS के प्रोडक्ट बिजनेस ने तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया और इसमें करीब 75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सर्विसेज बिजनेस की आय में भी 6% की वृद्धि हुई। कंपनी का कहना है कि AI आधारित समाधान, क्लाउड टेक्नोलॉजी और नए ग्राहकों के जुड़ने से भविष्य में कारोबार को और मजबूती मिल सकती है। मैनेजमेंट के मुताबिक, दुनियाभर के बड़े वित्तीय संस्थानों से कंपनी को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी ने इस तिमाही को अपने इतिहास की महत्वपूर्ण तिमाहियों में से एक बताया है।

शेयर में तेजी के बाद दिखी मुनाफावसूली

मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर (Oracle Financial Services Software Share Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में OFSS का शेयर 5% चढ़कर 11,395 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। लेकिन बाद में निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और शेयर ऊपरी स्तर से करीब 7% नीचे फिसल गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ समय में शेयर में अच्छी तेजी आ चुकी है, इसलिए मौजूदा स्तरों पर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

Oracle Financial Services Software Ltd – शेयर अपडेट (23 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Oracle Financial Services Software Ltd
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 10,820.00
आज का बदलाव -₹31.00 (-0.29%)
समय 23 जुलाई, दोपहर 3:26 बजे IST
ओपन कीमत ₹ 10,760.00
आज का उच्च स्तर (High) ₹ 11,395.00
आज का निचला स्तर (Low) ₹ 9,937.00
मार्केट कैप ₹94.19 हजार करोड़
P/E Ratio 35.81
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹ 11,979.00
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 6,234.50
डिविडेंड यील्ड 3.70%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 100.08

खरीदें, बेचें या होल्ड.. क्या करें निवेशक?

आनंद राठी के टेक्निकल एनालिस्ट जिगर एस. पटेल के अनुसार, मौजूदा निवेशक कुछ हिस्से में मुनाफा सुरक्षित करने पर विचार कर सकते हैं। उनके मुताबिक 11,800 रुपये से 12,000 रुपये का स्तर शेयर के लिए मजबूत (Oracle Financial Services Software Share Price) रेजिस्टेंस हो सकता है। वहीं, अगर शेयर 11,400 रुपये के ऊपर मजबूत वॉल्यूम के साथ टिकता है तो नई खरीदारी के मौके बन सकते हैं। कुल मिलाकर OFSS के तिमाही नतीजे बेहद मजबूत रहे हैं और कंपनी का बिजनेस आउटलुक सकारात्मक नजर आ रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

OFSS के शेयर में तेजी क्यों आई?

OFSS के शेयर में तेजी जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई, जिसमें कंपनी का मुनाफा और राजस्व दोनों तेजी से बढ़े।

OFSS का Q1 FY27 में मुनाफा कितना रहा?

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 121% बढ़कर ₹1,416 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी की कमाई बढ़ने की बड़ी वजह क्या रही?

एक बड़े वैश्विक बैंक के साथ वन-टाइम सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग डील से कंपनी को ₹935.3 करोड़ की अतिरिक्त लाइसेंस आय मिली।

OFSS के शेयर के लिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के नतीजे मजबूत हैं, लेकिन शेयर में पहले से तेजी आने के कारण नए निवेशकों को बेहतर एंट्री लेवल का इंतजार करना चाहिए।